भाजपा छोड़कर आप के साथ हुए तनवीर सिंह : बोले- मेवाड़ में प्राइवेट कंपनी बन गई भाजपा

May 16, 2022 - 16:28
 0
भाजपा छोड़कर आप के साथ हुए तनवीर सिंह : बोले- मेवाड़ में प्राइवेट कंपनी बन गई भाजपा

राजसमंद (राजस्थान/ पप्पूलाल कीर)  दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी सियासी पैर जमाती दिखाई दे रही है। 20 साल से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेता तनवीर सिंह कृष्णावत ने अब भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। तत्कालीन भाजपा नेता कृष्णावत को शनिवार को जयपुर में आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप कार्यकर्ताओं ने कृष्णावत के नई पार्टी आप की सदस्यता ग्रहण करने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक त्यागी ने बताया कि कृष्णावत पार्टी में जल्द ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कृष्णावत ने बताया कि वे पूर्व में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। सक्रियता के बावजूद अन्य नेताओं की तरह कृष्णावत भी बीते कुछ समय से पार्टी में उपेक्षित थे। कृष्णावत को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का धुर विरोधी भी माना जाता है, क्योंकि कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर कृष्णावत ने कटारिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कटारिया के बयान के बाद कृष्णावत के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली भी कलेक्ट्रेट तक निकाली थी। बता दें, कृष्णावत मेवाड़ क्षत्रीय महासभा में केन्द्रीय महामंत्री रह चुके हैं। समाजसेवा से जुड़े हैं। कृष्णावत ने दामन थामते ही भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा मेवाड़ में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह हो गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है