बहरोड मे फिर बढ़ा चोरों का आतंक , 4 दुकानों व सूने मकान में हाथ साफ कर चोर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

Mar 10, 2021 - 18:10
 0
बहरोड मे फिर बढ़ा चोरों का आतंक , 4 दुकानों व सूने मकान में हाथ साफ कर चोर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) बहरोड़ कस्बे में नए बस स्टैंड पर देर रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया इस दौरान चारों दुकान आपस में सटी हुई थी चोरों ने छत पर चढ़कर दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जैसे ही दुकान मालिक सुबह दुकान पर पहुंचे और दुकान खोल कर देखा तो हक्के बक्के रह गए दुकान में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था साथ ही गल्ले खुले हुए पड़े थे

दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर बहरोड थाना अधिकारी विनोद सांखला मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया वही दुकान मालिक जगदीश प्रसाद ने बताया की गल्ले में 5 से 6 हजार रु थे जो चोरी कर ले गए साथ ही अन्य सामान चोरी होने की भी बात कही वही दूसरी दुकान मालिक नवीन ने बताया कि गल्ले में 15 हजार रु थे जो चोरी हो गए हैं साथ ही जूतों की जोड़ियां भी चोरी हुई है कुल मिलाकर चारों दुकानों से करीबन लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया वही पुलिस मामले में जुटी हुई है घटनास्थल का मौका मुआयना कर थाना अधिकारी विनोद सांखला ने बताया की सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस चोरों को गिरफ्तार करेगी साथ ही रात को गत बढ़ाने की बात भी थानाधिकारी ने की।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................