बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Oct 18, 2021 - 20:02
 0
बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

नगर (भरतपुर,राजस्थान/ लवेश मित्तल) कस्बे से बाइक को चोरी कर ले जा रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी. आरोपी की धुनाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के अलवर मार्ग पर पंवार मैरिज होम के पास एक व्यक्ति बाइक को खड़ा कर अपने घर में अंदर गया.

इतने में ही एक व्यक्ति ने बाइक को चोरी कर ले जाने का प्रयास किया. पता लगने पर बाइक मालिक ने उसे पकड़ कर बाइक समेत नीचे गिरा दिया और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो फि और बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक की पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूंछताछ की जा रही है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................