नगर पालिका कचरा संग्रह स्थल बना गौवंश का काल

Aug 8, 2021 - 01:09
 0
नगर पालिका कचरा संग्रह स्थल बना गौवंश का काल

राजगढ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) नगर पालिका क्षेत्र का कचरा संग्रह स्थल गोवंश के लिए काल बन रहा है। गोधन सेवा समिति के सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया की भौरंगी गौधन सेवा समिति से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कचरा संग्रह स्थल है जिसके चलते गो माता पहाड़ो मे विचरण के लिए जाती है तो कचरे की तरफ चली जाती है वह वहा पड़े कचरे को गोवंश खा जाती है। इसके अलावा वहा चार श्मशान घाट कचरे संग्रह के पास है जिनमे से तीन श्मशान घाट बिल्कुल कचरे में स्थित है। कस्बे का प्रताप स्टेडियम भी की कचरे संग्रह से मात्र 50 मीटर दूरी पर है जहाँ कस्बे सहित आस पास की जनता सुबह शाम घूमने, व्यायाम करने व ताजी हवा की उम्मीद से आती है लेकिन वहा मृत पशुओं की दुर्गंध का शिकार  होना पड़ता हैं। इतना ही नहीं पहाड़ी के नीचे होने के कारण वन्यजीव भी इस कचरे संग्रह में मृत पशुओं का लुप्त उठाने रात को आ जाते हैं इससे उनका जीवन भी सुरक्षित नहीं है। गोधन सेवा समिति की उमीद जल्दी इसका समाधान निकले।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................