सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के पास हमेशा ईश्वर का होता है वास: श्याम बाबा

Nov 17, 2021 - 22:05
 0
सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के पास हमेशा ईश्वर का होता है वास: श्याम बाबा

खैरथल (अलवर, राजस्थान/हीरालाल भूरानी) बाबा आयाराम दरबार सरदार नगर अहमदाबाद के गद्दी नशीन संत श्याम बाबा ने अपने मुखारविंद से प्रवचन सुनाते हुए कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति परेशान तो होते ही हैं लेकिन अंत में जीत सत्य की होती है।
सत्य पर चलने वाले व्यक्ति के साथ हमेशा ईश्वर का निवास होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए। श्याम बाबा कस्बे के विजय पार्क में आयोजित सत्संग,कथा कार्यक्रम में अपने प्रवचन दे रहे थे। कथा में कर्मा बाई की विस्तार से जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्याम बाबा ने कर्मा बाई जैसी भक्त बनने की बात कही। कथा में आनन्द नगर कालोनी के भक्त जन उमड़ पड़े। कथा के बाद भगवान की आरती उतार कर भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................