दिल्ली राजपथ पर क्रान्तिकारी बारहठ परिवार को दर्शाया, शहीद प्रताप सिंह बारहठ संस्थान चित्रकारों का करेगा सम्मान

Dec 29, 2021 - 20:04
 0
दिल्ली राजपथ पर क्रान्तिकारी बारहठ परिवार को दर्शाया, शहीद प्रताप सिंह बारहठ संस्थान चित्रकारों का करेगा सम्मान

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  देश भर मे अमृत महोत्सव के तहत चंडीगढ़ के एक विश्वविद्यालय में चल रहे दस दिवसीय विशाल कला कुंभ में भीलवाड़ा के कलाकार  अपनी कला से शहर को गौरान्वित कर रहे है।
भारतीय संस्कृति मंत्रालय, और भारतीय रक्षा मंत्रालय के साथ राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय तथा चंडीगढ़ के चित्कारा विश्वविद्यालय द्वारा भारत की सभी चित्रकला शैलियां जिसमे आधुनिक चित्रकला, समसामयिक कला, तथा पारम्परिक कला, फड., कलमकारी, मांडना, पिछवाई, वरली, कांगडा शैली के प्रसिद्ध और ख्यातनाम चित्रकारों द्वारा इस वर्ष 26 जनवरी पर दिल्ली मे होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह पर भारतीय चित्रकला के माध्यम से स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रृद्धांजलि विशेष एवं अनूठा सम्मान दिया जायेगा। दोनो विशिष्ठ मंत्रालय के साथ आधुनिक कला संग्रहालय के मार्गदर्शन मे कलाकार उम्दा काम कर रहे है।
इस हेतु इस कला कुंभ में देश भर के विभिन्न राज्यों से तकरीबन 300 चित्रकार , कई विश्वविद्यालयों के कलाकार एकत्र होकर 1450 मीटर लम्बे केनवास पर एक साथ मिलकर अपनी कला उकेर रहे है। इस विशाल लम्बी पेन्टिंग मे देश भर के ऐसे सभी स्वतन्त्रता सेनानियों को चित्रकला श्रृद्धांजलि दी है जिन्हौने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया । 
इसी के तहत भीलवाड़ा के प्रसिद्ध फड़ चित्रकार कल्याण जोशी , केजी कदम 120 लम्बे केनवास पर चित्र उकेर रहे है जिसमें भीलवाड़ा (शाहपुरा) के महान *स्वतन्त्रता सेनानी ठाकुर केसरी सिंह, एव उनके भाई ठा जोरावर सिंह के साथ क्रान्तिकारी विजय सिंह पथिक (बिजौलियां) की जीवनी को चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत कर रहे है चित्र में ठा. केसरी सिंह द्वाारा लिखे गये "चेतावनी रा चूंगटिया" और ठाकुर जोरदार सिंह द्वारा अंग्रेजो पर बम फैंकने के दृश्य को प्रमुखता से चित्रित किया है। कल्याण जोशी ने बताया कि गणतन्त्र के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष मे देश भर में चल रहे अमृत महोत्सव के तहत इस बार दिल्ली के राजपथ पर ये प्रदर्शन अनूठा होगा। आधुनिक चित्रकला के साथ पारम्परिक कला मिश्रण एक नवीन प्रयोग पहली बार एक साथ देखने को मिलेगा। जो विश्व भर के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। विश्वप्रसिद्ध फड़ शैली मे बन रही इस पेन्टिंग मे भीलवाड़ा के चित्रकार ओम प्रकाश सालवी, छीतर जोशी, राहुल पाठक, महेश विश्नोई , राहुल सिंह, और राम प्रसाद स्वामी इसे बेहतर बनाने मे जी जान से जुटे है।
देश के कई वरिष्ठ कलाकार कला कुंभ में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को मार्गदर्शन दे रहे है। गणतन्त्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर इस विशाल लम्बे केनवास का अवलोकन देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविद करेंगे। तत्पश्चात यह विशाल पेन्टिंग आम जनो के देखने हेतु राजपथ पर ही लगा रहेगा। गणतन्त्र दिवस पर इतनी लम्बी पेन्टिंग संभवत विश्व रिकार्ड पेन्टिंग होगी जिसे देखने हेतु देश विदेश के कई कला प्रेमी दिल्ली जायेंगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है