गलवांन घाटी में हुए वीर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि चीनी सामान को जलाकर बहिष्कार का किया निर्णय

Jun 22, 2020 - 01:40
 0
गलवांन घाटी में हुए वीर शहीद सैनिकों को दी  श्रद्धांजलि चीनी सामान  को जलाकर बहिष्कार का  किया निर्णय

महुआ दौसा

महुआ 20 जून उपखंड मुख्यालय स्थित  हिंडोन चौराहे स्थित विवेकानंद सर्किल पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा गलवांन घाटी में भारत देश के 20 वीर सैनिकों के शहीद हो जाने पर चीन के खिलाफ विरोध जताते हुएचीनी सामान की होली जलाकर चीनी सामान का बहिष्कार करने की शपथ ली

इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने वीर शहीदों को  श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम हमारे वीर शहीद सैनिकों  के बलिदान को हमेशा याद रखते हुए चीनी सामान का बहिष्कार कर चीन देश को अपनी औकात याद करा देंगे उन्होंने बताया कि गलवांन घाटी में 15 जून को चीनी सैनिक जब भारतीय सैनिकों को धोखे से घेरकर क्रूरता की हद पार कर रहे थे तभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के जन्मदिन का जश्न चल रहा था चीन के सैन्य नेतृत्व में भारतीय सेना के खिलाफ साजिश हमले के लिए यही दिन चुना गया इस दौरान भारत के 20 सैनिकों के शरीर पर चीन के सैनिकों द्वारा डंडा और पत्थर व हथियार से वार किया जिससे हमारे भारत देश की सैनिकों चीनी सैनिकों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए

 इस दौरान हिंदूवादी संगठनों   विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गो पुत्र सेना के स्वयंसेवकों द्वारा उपखंड मुख्यालय के शहीद स्थल पर  दीपक जलाकर चीन की सेना द्वारा वीर शहीद  20 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और चीन के सभी सामान पर बहिष्कार की शपथ ली गई डॉक्टर कृपेश उपाध्याय  ने  कहां की हमें चीन का कोई भी सामान नहीं खरीदना है हर व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदनी चाहिए और उपयोग में  स्वदेशी सामान ही लेनी चाहिए  इस दौरान  सभी कार्यकर्ताओं द्वारा  भारत माता की जय वीर शहीदों की जय के नारे भी लगाए गए  चीन के सामान के बहिष्कार को लेकर  और   कि हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए और चाइना जैसी चीजों का बहिष्कार करना चाहिए   कहा कि ऐसे जो सैनिक भारत देश के लिए लड़ रहे हैं ऐसे सैनिकों को सलाम भगवान इनकी  आत्मा को शान्ति दे इसके लिए  उपस्थित स्वयं सेवकों द्वारा 2 मिनट का मोनधारण रखा गया इस अवसर पर गौरव सोनी राजीव गुर्जर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खेमचंद कीवाडिया जितेश सिकलीगर प्रशांत खंडेलवाल कपिल सोनी कपिल गुप्ता हिमांशु जैन हरि ओम प्रजापत आकाश सरासर ललित महावर विष्णु गुर्जर दीपांशु मीणा सहित अनेक स्वयंसेवक  मौजूद रहे

अवधेश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow