युवाओं की अनूठी पहल, युवा अंकुश सैन ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया जन्मदिन

Dec 26, 2020 - 21:05
 0
युवाओं की अनूठी पहल, युवा अंकुश सैन ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया जन्मदिन

अंता (भीलवाड़ा/राजस्थान) कोरोना महामारी के चलते अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान जीवनदान सेवा समिति कोटा राजस्थान द्वारा संस्था के सदस्य अंकुश सेन  के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में कुल 93 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ 
रक्तदान शिविर में नारी शक्ति ने भी बढ़ चढ़कर लिया भाग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नारायणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष गणेश मारू,  राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा कोटा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेन सलोनिया,  प्रधान महासचिव मनोज सेन गैंता,  कोटा संभाग जिलाध्यक्ष देवेन्द्र मोरवाल जी, प्रदेश सचिव पवन जी कोयला और अनिल जी सेन कसार रक्तदान जीवनदान सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज सुमन ने कार्यक्रम में सम्मलित होकर के रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाया रक्तदान जीवनदान सेवा समिति राजस्थान के उपाध्यक्ष दीपक मीणा ने बताया कि रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ये रक्तदान शिविर ग्रामीण क्षेत्र में लगाने के बावजूद एक अच्छी तादाद में लोग  स्वेच्छा से रक्तदान करने आये ग्रामीण इलाकों में ऐसे शिविरो की सफलता का अनुपात नाममात्र ही रहता है जैसा कि सब जानते हैं कि आज भी ग्रामीण अंचल में लोगों में रक्तदान को लेकर भ्रम की स्थिति है वही रक्तदान जीवनदान सेवा समिति के उपाध्यक्ष दीपक मीणा पहले ग्रामीणों के मन से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को समझा कर और रक्तदान के फायदे बताकर स्वेच्छा से रक्तदान के लिए तैयार किया गया इसका नतीजा यह हुआ कि ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर इस सेवा कर्म में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की  रक्तदान शिविर में विशेष रुप से रक्तदान करने वाले अंकुश सेन अनिल धारवाल नन्दबिहारी, तुषार आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................