कामां रेसला के ब्लॉक अध्यक्ष बने उपेंद्र सिंह

Oct 18, 2021 - 23:30
 0
कामां रेसला के ब्लॉक अध्यक्ष बने उपेंद्र सिंह

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ हरिओम मीणा) राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की कामां ब्लाक कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक तरीके से नवाब सिंह धानौता, रेसला जिला अध्यक्ष  तथा  चुनाव अधिकारी  मुकुट बिहारी शर्मा प्रधानाचार्य रा उ मा वि कामां की देखरेख में चुनाव कराया गया जिसमें निर्विरोध  उपेंद्र सिंह व्याख्याता रा उ मा वि कामां को ब्लॉक अध्यक्ष,  जितेंद्र सिंह इंदौलिया व्याख्याता रा उ मा वि कामां को ब्लॉक मंत्री,  पंकज पाराशर व्याख्याता राउमावि कामां को उपाध्यक्ष,  तरुण अटोलिया व्याख्याता राउमावि कामां को कोषाध्यक्ष,  भगवान दास गुप्ता व्याख्याता रा उ मा वि कामां को संरक्षक, पुरुषोत्तम सूठवाल व्याख्याता रा उ मा वि गढाजान को सभा अध्यक्ष,  महेश चंद्र व्याख्याता रा उ मा वि बिलंग को संगठन मंत्री,  मधु लता शर्मा व्याख्याता राउमावि कामां को महिला मंत्री,  रिंकू वशिष्ठ व्याख्याता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां को प्रवक्ता तथा  मनोज कुमार व्याख्याता राउमावि सुनहरा को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।जिला अध्यक्ष नवाब सिंह धानोता ने इस अवसर पर प्रधानाचार्य पदोन्नति में 80:20अनुपात किए जाने की उपलब्धि तथा 50 वर्ष के सेवा नियमों में संशोधन किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का तथा प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।रेसला की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा सत्र 2021-22 की डीपीसी तथा नेशनल परिलाभ आदि मुद्दों पर चर्चा भी की गई। साथ ही सत्र 2021-22 की सदस्यता पर भी जोर दिया गया।चुनाव अधिकारी  मुकुट बिहारी शर्मा प्रधानाचार्य द्वारा सभी चुने हुए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दाऊ दयाल शर्मा, पिंकी गुप्ता, उमेश यादव, प्रवेश कुमार, प्रीति शर्मा, लाखन सिंह, पारस कुमार, महेश शर्मा आदि व्याख्याता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पंकज पाराशर द्वारा किया गया
 

   

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................