प्रदेश भाजपा के लिए तारणहार साबित हो सकती है वसुंधरा राजे सिंधिया:- अशोक व्यास

Jan 4, 2022 - 23:03
 0
प्रदेश भाजपा के लिए तारणहार साबित हो सकती है वसुंधरा राजे सिंधिया:-  अशोक व्यास

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) के वल्लभ नगर विधानसभा उपचुनाव में जमानत जब्त होने से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा गंवा चुकी भारतीय जनता पार्टी के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तारणहार साबित  हो सकती है।
अपने राजनीतिक अनुष्ठानों और सटीक चुनावी भविष्यवाणी के लिये राजनीतिक क्षेत्र में काफी चर्चित कारोई के पंडित अशोक व्यास ने गोचर तथा वसुंधरा राजे की उपलब्ध कुंडली के आधार पर विवेचना करते हुये बताया कि उनकी कुंडली के जन्मांग में केन्द्र त्रिकोणाधिपतियोग अद्भुत है। जिसके कारण  उन्हे ऐश्वर्य वैभव श्री, लक्ष्मी, सुख सम्पत्ति और सम्पदा स्वाभाविक रुप से जन्म के साथ ही प्रदान कराता है।इसी प्रकार से राज्य कृपा कारक सूर्य दसवें भाव में होकर  उनके व्यक्तित्व को दबंग, निडर और प्रभावशाली तो बनाता ही है, उनमें राजनीतिक प्रशासनिक दक्षता और कौशल को भी बढ़ाता है।इसी तरह  सूर्य की उनकी कुंडली में जन लोकप्रियता के घर चतुर्थ भाव पर दृष्टि होने से उन्हे अपार जन समर्थन मिलने के योग सहज ही प्राप्त होते है।
दुर्याेग वश नीचस्थ चंद्र शनि से दृष्ट होकर कुंडली में विष योग बनाता है जिसके कारण उन्हें पारिवारिक भावनात्मक परेशानियों तथा मानसिक अंतर्द्वंद का सामना करना पड़ सकता है।
जून 2008 में चंद्रास्वामी के साथ वसुधंरा राजे के लिये  शत्रु संहारक अनुष्ठान कर चुके पंडित अशोक व्यास  ने बताया कि राजे की कुंडली में शनि छठे घर  में उच्च के विराजमान होकर  तमाम राजनीतिक विरोधाभासो तथा गुप्त  षडयंत्रों के बावजूद उन्हें विजयी  बनाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक साबित होते हैं । इसी प्रकार से नवमस्थ राहु उन्हें आकस्मिक घटनाक्रम के जरिये लाभ दिलाता है।
पंडित अशोक व्यास ने कहा कि आने वाले समय में राहु की महादशा वसुंधरा राजे सत्ता और संगठन में ज्यादा प्रभावशाली बनायेगी।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है