संत निरंकारी मिशन के प्रधान वीडी नागपाल ब्रह्मलीन

Aug 10, 2021 - 20:10
 0
संत निरंकारी मिशन के प्रधान वीडी नागपाल ब्रह्मलीन

 खैरथल (अलवर,राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) संत निरंकारी मंडल के प्रधान पूज्य वीडी नागपाल कल 9 अगस्त को अपने इस नश्वर शरीर को त्याग कर निरंकार प्रभु में विलीन हो गए हैं। उनका संपूर्ण जीवन ही निरंकारी मिशन के परोपकार एवं त्याग के लिए समर्पित रहा ।संत निरंकारी मंडल खैरथल की मीडिया सहायक कविता कौशलानी ने बताया कि उन्होंने निरंकारी मंडल में अनेकों पदों पर रहते हुए भी सभी सेवाएं गुरु मत और मर्यादा अनुसार निभाई। वर्ष 2009 से संत निरंकारी मंडल के महासचिव के पद पर अपनी सेवाओं को निभाते रहे वर्ष 2018 में सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने उनको मंडल के उपप्रधान के रूप में सेवाएं प्रदान की साथ ही 24 जुलाई 2021 को सदगुरु माता के आशीर्वाद से उन्हें संत निरंकारी मंडल में प्रधान की सेवा दी गई। उन्होंने अपनी सभी सेवाएं तन्मयता से निभाई जिनको निरंकारी मिशन सदैव ही याद रखेगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................