दहेज हत्या प्रकरण में फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 22, 2021 - 19:10
 0
दहेज हत्या प्रकरण में फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज हत्या प्रकरण में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2021 को चौमू, रामगढ़ निवासी रमेश पुत्र लल्लूराम मीना ने रिर्पोट पेश कर बताया कि उसकी बहन राजन्ती की वर्ष 2015 में ग्राम बैरेर निवासी फूलचंद के पुत्र देवीसहाय के साथ शादी हुई थी। उसकी बहन के सास-ससुर, पति व ननद उसको शादी के बाद से ही कम दहेज देने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण में कार्यवाही के लिए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया जा चुका है व पति तभी से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार दहेज हत्या के संगीन प्रकरण में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गोपनीय आसूचना तंत्र बना सूचना संकलित की गई। सूचना संकलन के पश्चात फरार चल रहे अभियुक्त ढण्ड बगीची, बैरेर निवासी देवीसहाय पुत्र फूलचंद मीना उर्फ हरफूल को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................