फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े युवा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sep 2, 2021 - 19:49
 0
फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े युवा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

रायपुर (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बृजेश शर्मा) नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में "फिट इंडिया फ्रीडम रन" कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:00 बजे स्टेट हाईवे-76 पर फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भेरूलाल बलाई ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं की रन को प्रारंभ किया। फ्रीडम रन के दौरान वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव, प्राध्यापक ममता जीनगर, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली, नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका मंजू भाटी, आशा जीनगर, जमादार लक्ष्मीलाल वर्मा आरिफ छीपा सहित सैकड़ों युवाओं और युवतियों ने दौड़ लगाकर आमजन को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया। इसी तरह जाट मोहल्ला में प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र की युवतियों द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन को प्रारंभ किया। रेगर मोहल्ला में प्रधानाध्यापक रमेश वसीटा ने प्रारंभ किया।

नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका मंजू भाटी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कार्य के प्रति निष्ठा रखने पर भी बल दिया जा रहा है। इस अभियान मे सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले हर युवा को जोड़कर स्वास्थ्य व कार्य निष्ठा के प्रति सजग किया जा रहा है। फिट इंडिया फ्रीडम रन का समापन खेमाणा ग्राम पंचायत मेंं युवाओं के दौड़ लगाने के साथ बुधवार को किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र कोशीथल के महेंद्र गवारिया, नरेंद्र टाक, नवीन सुथार, अमन खटीक, फाईम मंसूरी, भंवर प्रजापत, उमेश खटीक, पंकज गवारिया, भैरू लाल रेगर, विक्रम गवारिया, विशाल गवारिया, कमलेश शर्मा, श्रवण प्रजापत, हितेश सालवी, मोहन सिंह भाटी ने फिट इंडिया फ्रीडम रन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................