गांव कमालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई हुई आयोजित

सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत, समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

Nov 13, 2025 - 12:47
 0
गांव कमालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई हुई आयोजित

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर कमर चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा वैर उपखंड भुसावर के गांव कमालपुरा में बुधवार को रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 
उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर निस्तारण करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिन परिवादों का निस्तारण नहीं हुआ उन्हें संबंधित विभागों को भेज कर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, अतिक्रमण सहित अन्य परिवाद प्राप्त हुये जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। गांव में हुई रात्रि चौपाल के दौरान कई परिवादियों द्वारा परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनका शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी और संजय फौजदार ने गांव में निराश्रित गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं का जिक्र किया तथा खेती में नुकसान की बात भी बताई। जिस पर उन्होंने निराश्रित गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में भिजवाने की बात कही। रात्रि चौपाल में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजस्थान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अरुण, विकास अधिकारी जेपी बुनकर, सौरभ मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................