सकट में 270 लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका

Apr 9, 2021 - 20:43
 0
सकट में 270 लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका

सकट (अलवर, राजस्थान/ राजेंद्र मीणा) सकट कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शिविर के प्रथम दिन 45 वर्ष से अधिक आयु के 270 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत लाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित शिविर के दौरान कोरोना टीकाकरण कि व्यवस्थाओं का जायजा लेने राजगढ़ नायब तहसीलदार अंकित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को देखकर संतोषजनक बताया। विद्यालय में 10 अप्रैल को भी कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित होगा। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................