पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पाली में सदभावना दिवस के रूप में मनाई

Aug 20, 2023 - 17:37
Aug 20, 2023 - 17:52
 0
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पाली में  सदभावना दिवस के रूप में मनाई

पाली,राजस्थान (बरकत खां)

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पाली में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने सदभावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यालय पाली में उनकी तश्वीर पर पुष्प अर्पित किये।

पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस भवन में देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सदभावना दिवस के रूप में मनाते हुए, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये ततपश्चात एक विचार गोष्ठी रखी गयी जिसमें जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, पूर्व सभापति केवलचन्द गुलेच्छा, ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, ब्लॉक संगठन महासचिव एवं पार्षद भँवर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, पार्षद मोनू मेघवाल, आमीन अली रंगरेज़, आनन्द सोंलकी, रघुनाथसिंह राठौड , पूर्व पार्षद राजू सोलंकी, विनोद मोदी, सादड़ी नगर अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, रफ़ीक़ चोहान, मांगूसिंह दुदावत, भेराराम गुर्जर, रमेश प्रजापत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, ओ बी सी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, पुष्पराज सोनी, इमरान ख़िलजी, धनराज आर्य, दिलीपसिंह राजपुरोहित, फारूक रंगीला,शंकर देवड़ा, अल्ताफ राजा, प्रदीप मीणा, हरीश मेघवाल सहित कार्यकर्तागणों ने स्व. राजीव गांधी की बहुमुखी प्रतिभा और संचार, तकनीक, विदेश सहित अनेकों क्षेत्रों में उनके योगदान को याद किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................