तीन दिवसीय 67वी वृत्त स्तरीय ब्लॉक सुवाणा छात्र वर्ग 14 वर्ष खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजपुरा में

Aug 24, 2023 - 19:17
 0
तीन दिवसीय 67वी वृत्त स्तरीय ब्लॉक सुवाणा छात्र वर्ग 14 वर्ष खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजपुरा में

गुरला (बद्री लाल माली) 

गुरला:- गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरिया के राजपुरा में खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सहाड़ा  गायत्री देवी त्रिवेदी के द्वारा किया गया। विधायक महोदया ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलों के आयोजन एवं महत्त्व को प्रकट किया। शिक्षा विभाग की ओर से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  अब्दुल शाहिद शेख ने बताया की इस प्रतियोगिता में ब्लॉक सुवाणा की कुल 24 ग्राम पंचायतों की 32 टीमों के 350 प्रतिभागी हिस्सा ने भाग लिया

शेख ने बताया कि कबड्डी, खो खो और वॉलीबॉल के साथ साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रतिभागी खेल को खेलभावना से खेलें व अनुशासन का पालन करें। उद्घाटन सत्र के अंत में प्रतियोगिता आयोजित विद्यालय के संस्थाप्रधान किशन लाल धाकड़ ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन मैच वॉलीबॉल रा उ प्रा वि राजपुरा v/s रा उ प्रा वि ढोली खेड़ा, कबड्डी रा उ मा वि रामपुरिया v/s रा उ प्रा वि किरों की झोपड़ियां, खो खो कोमल विश्व भारती कारोई v/s सरस्वती विद्या निकेतन गुरलां के मध्य खेले गए। साहित्य में निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। विभागीय प्रतिनिधि गोवर्धन लाल कुमावत व पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विवेक सक्सेना, निर्णायक मंडल में गोविंद , पुष्कर तेली, भगवती लाल शर्मा, मनोज चौबे, सत्यानरण विश्नोई, गिरिराज विश्नोई आदि। ग्राम पंचायत रामपुरिया के सरपंच नर्बदा देवी, उप सरपंच शांता देवी, सुभाष चंद्र त्रिवेदी ब्लॉक उपाध्यक्ष, कालूलाल गुर्जर एवं समस्त ग्रामवासी। वीरेंद्र कुमार सेवदा, कमलेश मेघवाल, लाल चंद टेलर, रोशन लाल सेन, हरक लाल सेन, जगदीश जाट, राहुल प्रजापत, एस पी पारीक विद्यालय स्टाप ग्रामीण  मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................