राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज आएंगे महुआ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन मैं लेंगे भाग

Aug 24, 2023 - 19:19
Aug 24, 2023 - 22:36
 0
राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज आएंगे महुआ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन मैं लेंगे भाग

महुआ,दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 24 अगस्त राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज शुक्रवार को महुआ में राधा रानी मैरिज गार्डन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे 

 भाजपा नेता पूर्व प्रधान राजेंद्र मीना ने बताया की आज शुक्रवार को महवा के जयपुर रोड स्थित राधे रानी मैरिज गार्डन  महवा में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार सहयोगी विधायक इगलास (उत्तर प्रदेश) प्रवासी विधानसभा क्षेत्र रहेंगे साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा कार्यक्रम मुख्य वक्ता रहेंगे साथ ही भाजपा संगठन के महवा प्रभारी सौरभ सारस्वत विस्तारक वेदांस पटेल  अतिथि के रूप में मोजूद रहेंगे वही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा अध्यक्षता करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी जिला पदाधिकारी, पूर्व  जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडल कार्यकारणी, शक्ति केंद संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित क्षेत्र के सरपंच पूर्व सरपंच पंचायत समिति सदस्य पूर्व पंचायत समिति सदस्य नगरपालिका पार्षद गण सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow