बाघोली में बालाजी मंदिर में हुआ रामायण पाठ का समापन:हवन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

Aug 26, 2023 - 18:16
 0
बाघोली में बालाजी मंदिर में हुआ रामायण पाठ का समापन:हवन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी / बाघोली (सुमेर सिंह राव)
 गांव के नदी बस स्टैंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालाजी मंदिर में शनिवार को  सर्व समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह 10 बजे रामायण पाठ शुरू हुए। जिसमें पंडित महेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद पुजारी,व सत्यनारायण शर्मा के द्वारा रामायण पाठ सुनाए गए। रामायण पाठ समापन पर हवन का आयोजन किया गया। हवन में वेद मंत्रोच्चारण के द्वारा आहुतियां दी गई। महा आरती के बाद बालाजी मंदिर में भोग लगाया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिस भी आसपास व दूरदराज के श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भोफा मनोहर लाल, शंकर लाल गुर्जर, मुकेश कुमार, महाबीर सैनी, महेन्द्र सैनी मेडिकल स्टोर, नानूराम,भागा राम, छोटूराम मीणा, किशोर कुमार, राकेश कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................