सादड़ी में वकील मंडल ने किया राठौड़ का स्वागत : चहुंमुखी विकास के लिए योग्य एवं कुशल नेतृत्व जरूरी-राठौड़

Sep 20, 2023 - 19:42
 0
सादड़ी में वकील मंडल ने किया राठौड़ का स्वागत : चहुंमुखी विकास के लिए योग्य एवं कुशल नेतृत्व जरूरी-राठौड़

सादड़ी (पाली, राजस्थान/ बरकत खान)  पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.दुर्गासिंह राठौड़ ने कहा कि बाली क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया हैं और इसके समुचित विकास के लिए उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता राठौड़ बुधवार को सादड़ी न्यायालय परिसर में वकील मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षित व्यक्ति चुना जाना चाहिए। बिना ज्ञान के कोई भी जनप्रतिनिधि अपनी बात सरकार और प्रशासन तक नही पहुंचा पाता हैं। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए योग्य एवं कुशल नेतृत्व जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि वकील मंडल उनको जिताने में पूरा सहयोग करेगा। इससे पहले वकील मंडल सादड़ी ने  माला व साफा पहनाकर कर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................