बयाना में कार सवार बेखौफ बदमाशों ने नर्सिंग स्टूडेंट को लाठियों से किया लहूलुहान

गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती, लड़कियों से छेड़छाड़ करने से टोकना बताई जा रही वजह

Oct 12, 2023 - 19:14
Oct 12, 2023 - 19:17
 0
बयाना में कार सवार बेखौफ बदमाशों ने नर्सिंग स्टूडेंट को लाठियों से किया लहूलुहान

वैर :- कार सवार बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम कॉलेज से बाइक पर घर लौट रहे नर्सिंग स्टूडेंट पर ताबड़तोड़ लाठियों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बदमाश पीछे से आ रहे कॉलेज के दूसरे छात्रों को देखकर पीड़ित को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने पीड़ित छात्र की बाइक को भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बयाना-भरतपुर स्टेट हाइवे  पर आसाराम आश्रम के पास गुरुवार शाम 4 बजे की है। पीड़ित छात्र नगला स्टोर कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा को गंभीर हालत में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की वजह नगला स्टोर कॉलोनी की लड़कियों से छेड़छाड़ करने से टोकना बताया जा रहा है। इसे लेकर बाद में कॉलोनी की महिलाओं ने भी रोष जताते हुए प्रदर्शन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow