वैर में अग्नि पथ योजना का किया विरोध: कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

Jun 20, 2022 - 19:37
 0
वैर में अग्नि पथ योजना का किया विरोध: कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

वैर (भरतपुर, राजस्थान/   कौशलेंद्र दत्तात्रेय) कस्बा वैर में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को ई डी द्वारा परेशान किए जाने के विरोध में  उपखंड मुख्यालय पर गांधी पार्क में कांग्रेस के भुसावर और वैर ब्लॉक  के जन प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक में पुरजोर विरोध किया।  बैठक के बाद वैर में कांग्रेस के कार्यक्रताओं ओर पदाधिकारियों  ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  तथा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंक बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गईं। 

वैर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुगर सिंह खेर्रा ने कांग्रेस की ओर से आयोजित हुई विरोध बैठक में बोलते हुए कहा कि देश में मोदी और शाह को नीतियां देश विरोधी नीतियों चल रही हैं जो देश को बर्बाद करने मे लगे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ केवल राहुल गांधी ही बोलते हैअर्थात कांग्रेस ही बोलती  है इन नेताओ को दबाने के लिए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह उनके पीछे ई डी  या सी आई डी  को लगा कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को नाजायज परेशान किया जा रहा हैं।
इसके विरोध में आज वैर में वैर और भुसावर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी जन प्रतिंधियो वैर भुसावर नगर पालिका के चेयरमैन और वैर भुसावर पंचायत समिति के  प्रधानों की बैठक के बाद अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका जा कर केंद्र सरकार का विरोध किया।

वैर उपखंड मुख्यालय पर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद राहुल गांधी जिंदा बाद के नारे लगाते हुए  विरोध किया।  

भुसावर ब्लॉक के कांग्रेस के अध्यक्ष महेश मीना ने कहा की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पी सी सी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में वैर भुसावर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अग्नि पथ योजना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना मोदी सरकार लाई हैं जिसका पुर जोर विरोध किया जा रहा है अग्नि पथ योजना में युवा चार वर्ष के बाद बेरोजगार हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता फैल जायेगी। वैर उपखंड मुखालय पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के समय वैर भुसावर पंचायत समिति के प्रधान और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं मोजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है