रावण दहन के दौरान राम दरबार की पूजा कर रहे थे केंद्रीय मंत्री: सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुसे दो साड़, मची भगदड़

Oct 25, 2023 - 19:05
 0
रावण दहन के दौरान राम दरबार की पूजा कर रहे थे केंद्रीय मंत्री: सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुसे दो साड़, मची भगदड़

चंदौली (उत्तरप्रदेश) चंदौली नगर के मानस नगर में मंगलवार की देर रात रावण दहन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में राम दरबार का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान दो साड़ सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए भीड़ में घुस गए। भीड़ में सांड़ को देख लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग सांड से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने कुछ देर बाद ही किसी प्रकार सांड को खदेड़कर बाहर किया| 
 यह आलम तब है जब नगर पालिका सभी छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा करती है। वहीं मेले की सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रीय मंत्री के लिए विशेष सुरक्षा की गई थी इसके बावजूद भीड़ में आवारा सांडो के घुसने से नगर पालिका की बड़ी लापरवाही दिखी। वहीं दूसरी सवाल यह भी उठने लगे कि पालिका की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई सही से अमल में लायी गयी होती तो शायद यह स्थिति नही आती।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................