नाग पंचमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Jul 29, 2025 - 11:58
 0
नाग पंचमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

चौरीचौरा (शशि जायसवाल) चौरीचौरा क्षेत्र के नगर पंचायत मुडेरा बाजार के वार्ड नं पांच शिवनगर बाल बुजुर्ग में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकान्त राजभर, जयगोविन्द राजभर, शिकारी राजभर, और संजीव कुमार द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को निर्धारित फीस देनी पड़ती थी, जो ₹50 से ₹100 तक थी। जो प्रतिभागी ₹50 देकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते थे और मटकी को फोड़ देते थे, उन्हें ₹250 का इनाम दिया जाता था। वहीं, जो प्रतिभागी ₹100 देकर मटकी को फोड़ते थे, उन्हें ₹500 का इनाम दिया जाता था।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता को देखा और कई लोगों ने हिस्सा लेकर विजेता का खिताब भी हासिल किया। इनाम जीतने वाले प्रतिभागियों में विक्की राजभर, विशाल चौधरी, सोयम चौधरी, उदय गौड़, मोनू राजभर, सत्यम राजभर, और अभिषेक राजभर शामिल थे। इस आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह और जोश देखा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................