कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव का जन विश्वास कार्यक्रम जारी

Nov 10, 2023 - 12:20
 0
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव का जन विश्वास कार्यक्रम जारी

 कोटपुतली ( ईशाक खान)  विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चौथी बार प्रत्याशी बनाये गये गहलोत सरकार के निवर्तमान उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व ढ़ाणियों में शुरू किया गया जन सम्पर्क अभियान जन विश्वास कार्यक्रम निरन्तर जारी है। गुरूवार को यादव ने कस्बे के मुख्य बाजारों में दीपावली महापर्व को लेकर रामा-श्यामा व जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने पूरानी सब्जी मण्डी, नेहरू बाजार, शनि मंदिर, बहादुर शाह गाजी रोड़, दिल्ली दरवाजा, कृष्णा टॉकिज रोड़, गांधी बाजार, लम्बा बाजार, पूराना कटला में व्यापारियों से संवाद करते हुए दीपोत्सव की रामा-श्यामा की। विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने अपार जोश, उल्लास व उत्साह के साथ स्वागत करते हुए कोटपूतली को जिला बनाये जाने पर अभिनंदन किया। साथ ही प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने का आश्वासन दिया। यादव ने व्यापारियों से संवाद करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद कोटपूतली कस्बा आर्थिक प्रगति के नये दौर में प्रवेश कर रहा है। यहां हो रहे सुनियोजित विकास से व्यापार बढ़ेगा। साथ ही आर्थिक प्रगति भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि जिले के साथ-साथ मुख्यमंत्री गहलोत ने कोटपूतली नगर पालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत कर भविष्य में एक आधुनिक व विकसित शहर बनने की नींव डाली है। साथ ही सीवरेज लाईन जैसी अभूतपूर्व सौगात भी कस्बावासियों को दी है। जिसका लाभ आने वाले समय में यहां के लोगों को मिलेगा। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि एड. दुर्गाप्रसाद सैनी, पूर्व चैयरमैन शंकर लाल सैनी, उप सभापति अशोक शरण बंसल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी, मण्डी अध्यक्ष रमेश भगतजी, रमेश सैनी, एड. रामचन्द्र यादव, एड. बजरंग लाल शर्मा, एड. अमीलाल यादव, एड. समर सिंह यादव, एड. हेमन्त सिंह शेखावत, एड. मनोज चौधरी, जावेद कुरैशी, महावीर पोषवाल, पार्षद हंसराज योगी, सीताराम सैनी, कृष्ण कारोडिय़ा, उमेश आर्य, सोनू आर्य, अनुराज वाल्मिकी, जगदीश सैनी, राधेश्याम सैनी, अंकित घोघड़, सुरेन्द्र सैनी, छीत्तरमल चौधरी, गीगराज मीणा, किशन बंसल, पवन कंसल, आनन्द सैनी, गौरव शर्मा, विक्रांत सैन समेत बड़ी संख्या में अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................