मतदान दिवस पर 71.80 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मत का उपयोग

Nov 26, 2023 - 15:50
Nov 26, 2023 - 16:59
 0
मतदान दिवस पर 71.80 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मत का उपयोग

भरतपुर,- विधानसभा आम चुनाव में भरतपुर व डीग जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 71.80 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 71.81 पुरूष, 71.79 महिला एवं 40 प्रतिशत ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। होम वोटिंग की सुविधा के दौरान 2 हजार 196 मतदाताओं में से 2 हजार 128 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, इसका एवं डाकमतपत्र का प्रतिशत मतगणना के समय जोडा जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव में सातों विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को हुये मतदान में 18 लाख 74 हजार 488 मतदाताओं में से 13 लाख 45 हजार 878 मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। कुल 9 लाख 98 हजार 636 पुरूष मतदाताओं में से 7 लाख 17 हजार 131 ने तथा 8 लाख 75 हजार 832 महिला मतदाताओं में से 6 लाख 28 हजार 731 महिला मतदाताओं ने व 20 ट्रांसजेंडर मतदाताओं में से 8 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि इस बार होम वोटिंग की सुविधा दिये जाने से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों का मतप्रतिशत व चुनाव व्यवस्था में लगे कार्मिकों का मतप्रतिशत मतगणना के समय जोडा जायेगा इसके बाद मतदान का पूर्ण ब्यौरा सामने आयेगा। 

विधानसभावार जानकारी

 सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कामां विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार 453 मतदाताओं में से 2 लाख 6 हजार 892 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 41 हजार 946 पुरूष मतदाताओं में से 1 लाख 9 हजार 701 ने तथा 1 लाख 23 हजार 503 महिला मतदाताओं में से 97 हजार 191 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 77.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 77.28 पुरूष व 78.70 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कामां में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगला भत्तकी में तथा सबसे कम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नं. 2 गोपीनाथ कामां में किया गया। 

 नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 48 हजार 832 मतदाताओं में से 1 लाख 99 हजार 268 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 1 लाख 32 हजार 745 पुरूष मतदाताओं में से 1 लाख 6 हजार 568 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग वहीं 1 लाख 16 हजार 86 महिला मतदाताओं में से 92 हजार 699 महिला मतदाताओं व 1 ट्रांसजेंडर ने भी मतदान किया। इस प्रकार 80.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 80.28 पुरूष व 79.85 महिला व शतप्रतिशत ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर में सबसे अधिक मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दायां भाग फुताकी एवं सबसे कम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला खोह में किया गया। 

 डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 55 हजार 184 मतदाताओं में से 1 लाख 74 हजार 478 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर 1 लाख 35 हजार 210 पुरूष मतदाता हैं जिनमें से 92 हजार 253 मतदाताओं ने अपने माधिकार का प्रयोग किया, 1 लाख 19 हजार 972 महिला मतदाताओं में से 82 हजार 223 ने व 2 ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 68.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 68.23 पुरूष व 68.54 महिला व शतप्रतिशत ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। डीग-कुम्हेर में सबसे अधिक मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दायां भाग पुरानी डीग में तथा सबसे कम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायां भाग धनवाडा में किया गया। 

 भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 77 हजार 891 मतदाताओं में से 1 लाख 86 हजार 213 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर 1 लाख 46 हजार 80 पुरूष मतदाताओं में से 99 हजार 486 ने व 1 लाख 31 हजार 800 महिला मतदाताओं में से 86 हजार 724 व 11 में 3 ट्रांसजेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 67.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 68.10 पुरूष व 65.80 महिला व 27.27 ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। भरतपुर में सबसे अधिक मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महचोली कमरा संख्या 2 में तथा सबसे कम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रूॅध इकरन के कमरा नं. 7 मेें किया गया। 

 नदबई विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 90 हजार 467 मतदाताओं में से 2 लाख 2 हजार 903 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर 1 लाख 55 हजार 296 पुरूष मतदाताओं में से 1 लाख 8 हजार 163 ने तथा 1 लाख 35 हजार 171 महिला मतदाताओं में से 94 हजार 740 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 69.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 69.65 पुरूष व 70.09 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नदबई में सबसे अधिक मतदान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हबीबपुर में तथा सबसे कम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलांछतपुरा में किया गया। 

 वैर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 71 हजार 226 मतदाताओं में से 1 लाख 85 हजार 830 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर 1 लाख 45 हजार 150 पुरूष मतदाताओं में से 98 हजार 229 ने तथा 1 लाख 26 हजार 76 महिला मतदाताओं में से 86 हजार 901 ने अपने माधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 68.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 68.10 पुरूष व 68.93 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वैर में सबसे अधिक मतदान राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल झालाटाला बांयी ओर में किया गया तथा सबसे कम राजकीय सैकण्डरी स्कूल खरैरी बांयी ओर में किया गया। 

 बयाना विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार 435 मतदाताओं में 1 लाख 90 हजार 286 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर 1 लाख 42 हजार 209 पुरूष मतदाताओं मंे से 1 लाख 2 हजार 31 ने तथा 1 लाख 23 हजार 224 महिला मतदाताओं में 88 हजार 253 महिला मतदाताओं ने व 2 ट्रांसजेंडर ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 71.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 71.75 पुरूष व 71.62 महिला मतदाताओं ने व शतप्रतिशत ट्रांसजेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बयाना में सबसे अधिक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंगसपुरा में तथा सबसे कम राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल पुरा मोलोनी में किया गया।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रवार

विधानसभा क्षेत्र कामां में शहरी क्षेत्र में 74.45 प्रतिशत मतदाताओं ने व ग्रामीण क्षेत्र में 78.32 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर विधानसभा के शहरी क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत मतदाताओं ने व ग्रामीण क्षेत्र के 80.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। डीग-कुम्हेर के शहरी क्षेत्र में 70.19 प्रतिशत मतदाताओं ने व ग्रामीण क्षेत्र के 67.93 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भरतपुर के शहरी क्षेत्र में 65.59 प्रतिशत मतदाताओं ने व ग्रामीण क्षेत्र के 69.53 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नदबई विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 69.02 प्रतिशत व ग्रामीण क्षेत्र में 69.91 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वैर विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 67.01 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 68.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बयाना विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 70.52 प्रतिशत मतदाताओं ने व ग्रामीण क्षेत्र के 71.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow