सनातन ब्राह्मण महासंघ के राजस्थान प्रदेश सचिन बने विष्णु कुमार शर्मा

Dec 10, 2023 - 15:37
 0
सनातन ब्राह्मण महासंघ के राजस्थान प्रदेश सचिन बने विष्णु कुमार शर्मा

 अलवर (रितीक शर्मा) राजस्थान (अलवर)। भारतीय सर्वब्राह्मण में विष्णु कुमार शर्मा अलवर जिले के राजगढ़ तहसील के गांव नीमला के निवासी की भारतीय सर्वब्राह्मण में रुचि सक्रियता को देखते हुए सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन कार्यकारणी द्वारा रविवार को विष्णु कुमार शर्मा को राजस्थान के प्रदेश सचिव पद का जिम्मा सौंपा गया।
सचिव बनने पर शर्मा ने कहा की संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसको मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करूंगा। शर्मा ने कहा सनातन धर्म को बचाने की जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज की है। जीवन में अनेक बार नकारात्मक स्थितियां भी उत्पन्न होती हैं। उनसे घबराए बिना हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमारी सोच में हर पल समाज सेवा व देशभक्ति होनी जरूरी है। जिस पर सनातन संगठन व राजस्थान के नागरिकों ने शर्मा का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं के साथ हर्ष व्यक्त किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................