भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की प्रमुख सचिव और सचिव की नियुक्ति

Dec 16, 2023 - 09:12
 0
भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की प्रमुख सचिव और सचिव की नियुक्ति

राजस्थान में भजनलाल शर्मा द्वारा नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों को उनके कार्यालय में अस्थायी तौर पर पदस्थापित किया गया। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी टी. रविकांत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। 
इसके साथ ही 2007 बैच की आईएएस अधिकारी आनंदी को मुख्यमंत्री का सचिव और आईएएस अधिकारी डॉ सौम्या झा (2017 बैच) को संयुक्त सचिव बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार दोपहर इस आशय का आदेश जारी किया। विभाग का कहना है कि इन अधिकारियों का पदस्थापन अस्थायी तौर पर किया गया है और ये अपने अपने वर्तमान पद का कार्य भी देखते रहेंगे।
टी.रविकांत इस समय प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा शिक्षा विभाग) हैं। आनंदी शासन सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग) और डॉ सौम्या मुख्य कार्यकारी अधिकारी (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) हैं। भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उसके तुरंत बाद ही यह आदेश जारी किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है