एबीवीपी ने एक साथ 32 महाविद्यालयो में युवा दिवस मनाया

Jan 12, 2024 - 19:07
 0
एबीवीपी ने एक साथ 32 महाविद्यालयो में युवा दिवस मनाया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीकर ईकाई द्वारा सीकर की 32 कालेजों में एक साथ युवा दिवस मनाया। प्रान्त सह मंत्री नीतेश ने बताया की 32 कालेजो में 32 वक्ताओं को भेज कर युवा भारत  विकसित भारत ध्येय के साथ कार्यक्रम किए।

चौमूं / जयपुर ( राजेश कुमार जांगिड़ ) राजकीय कला महाविद्यालय में सहायक आचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार मुख्य वक्ता रहे जिन्होंने बताया कि भारत को पूर्णतया विकसित बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है स्वावलंबन योजना के अंतर्गत महेन्द्र कुमार ने बताया कि आज भारत में बनी वस्तुओं का निर्यात विदेश में होने के साथ ही हमारे द्वारा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किए जाने से भारत की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। भारतीय शिक्षा संकुल में  मुख्य वक्ता द्वि विभाग संगठन मंत्री शमशेर सिंह चौहान ने बताया कि पूरा विश्व भारत के युवाओ से स्टार्टअप और नए आइडियाज ले रहा है, भारत का युवा आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के रूप में नजर आ रहा है। कोई राष्ट्र तभी शक्तिशाली बन सकता है, जब अनुसंधान पर जोर दिया जाए। अमेरिका आदि विकसित राष्ट्रों की तुलना में अभी भारत में अनुसंधान को उतना महत्व नहीं मिल पाया है। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान- जय किसान’ के नारे से देश को एक नई दिशा दी थी तो अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें ‘जय विज्ञान’ की कड़ी जोड़कर इस नारे को और सार्थक किया था। विज्ञान के साथ अब अनुसंधान की आवश्यकता महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा है।

विज्ञान महाविद्यालय में आचार्य डॉक्टर चेतन जोशी ने बताया कि आज भारतीय युवा विज्ञान में टेक्नोलॉजी में सबसे आगे है आज भारत की सस्ती और अच्छी टेक्नोलॉजी ने समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया किया है यहां रिसर्च के नहीं आया स्थापित हो रहे हैं।  राजकीय माध्यमिक विद्यालय उदादास की ढाणी में विभाग प्रमुख सत्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि भारत का यह गौरव मय इतिहास है,कि हम विवेकानंद के चरणों पर चलते हुए आज विश्व गुरु बन गए हैं भारत का ज्ञान और विज्ञान आज पूरे विश्व में फैल रहा है। कोई राष्ट्र तभी शक्तिशाली बन सकता है, जब अनुसंधान पर जोर दिया जाए। अमेरिका आदि विकसित राष्ट्रों की तुलना में अभी भारत में अनुसंधान को उतना महत्व नहीं मिल पाया है। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान- जय किसान’ के नारे से देश को एक नई दिशा दी थी तो अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें ‘जय विज्ञान’ की कड़ी जोड़कर इस नारे को और सार्थक किया था। विज्ञान के साथ अब अनुसंधान की आवश्यकता महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा है।
इसी तरह बात कोचिंग में नगर अध्यक्ष रमेश पटवारी की अगवाई में युवा दिवस मनाया गया एसबीएस डिग्री कॉलेज में न्यू स्टार्टअप न्यू पॉलिसी को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री निशा, जिला प्रमुख मनोज धानिया, अभिषेक, सत्येन्द्र, अंकित, अभिनव, तेजकरण, धर्मेश ओला सहित कार्यकर्ता मोजुद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................