शुक्रवार को चौमूं में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा

Jan 11, 2024 - 18:58
 0
शुक्रवार को चौमूं में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा

चौमूं / जयपुर ( राजेश कुमार जांगिड़ ) चौमूं शहर में शुक्रवार को दिनांक 12 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के नगर और देहात मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। “कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा गॉर्डन चौमूं में किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक श्री रामलाल शर्मा पार्टी की आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा परिचर्चा करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, भाजपा कार्यकर्ता, ज़िला परिषद सदस्य वर्तमान एवं पूर्व, पंचायत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व, पार्षद वर्तमान एवं पूर्व, सरपंचगण वर्तमान एवं पूर्व, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................