नगरपालिका चेयरमेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पार्षद ने अधिशाषी अधिकारी सहित तीन लोगों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 

Apr 23, 2024 - 21:21
Apr 24, 2024 - 18:41
 0
नगरपालिका चेयरमेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पार्षद ने अधिशाषी अधिकारी सहित तीन लोगों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 

वैर भरतपुर ..... भुसावर थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि कस्बा भुसावर निवासी एवं नगर पालिका पार्षद अमर सिंह जाटव ने वैर के अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 की अदालत में नगर पालिका भुसावर में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर इस्तगासा पेश किया। अदालत ने कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष सहित नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भुसावर पुलिस को मिले है। अदालत के आदेश पर भुसावर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता देवी, तत्कालीन नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी योगेश कुमार पिप्पल, कनिष्ठ अभियंता सुरेश चंद और कंप्यूटर ऑपरेटर ओमदत्त गौड़ के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। भुसावर थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पार्षद अमर सिंह जाटव ने नगर पालिका में 2021 से लेकर अब तक फर्जी पट्टे बनाकर वितरण करने का आरोप लगाया है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि कस्बा में विकास के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को खुर्द बुर्द करने, नगर पालिका के स्टोर में बिना सामान क्रय किए फर्जी बिल लगा कर राशि उठाने आदि का भी आरोप लगाया है। भुसावर पुलिस ने अदालत के आदेश पर आईपीसी 420, 409, 419, 423, 465, 466, 467, 468, 471, 473, 34, 120 बी के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow