भगवान की प्रतिमा खंडित होने पर भड़के लोग:आरोपी को पकड़ने की मांग

Apr 30, 2024 - 07:19
 0
भगवान की प्रतिमा खंडित होने पर भड़के लोग:आरोपी को पकड़ने की मांग

नगर ,डीग 

डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र में किसी असामाजिक तत्व ने भगवान की प्रतिमा तोड़ दी। शाम के समय एक महिला जब पूजा करने आई तो उसने प्रतिमा टूटी देखी। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और रोष जताने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के सरोवर के पास एक शिव परिवार स्थापित है। उसके आगे वन बिहारी खोड़की प्राचीन मंदिर है। लोग सरोवर के पास स्थापित शिव परिवार की पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। शाम के समय एक महिला जब पूजा करने गई तो वहां माता पार्वती की प्रतिमा खंडित मिली। किसी आसामाजिक तत्व ने प्रतिमा का सिर तोड़ दिया था। माता पार्वती की मूर्ति का सिर भी वहीं पड़ा था।

मूर्ति खंडित की घटना को लेकर लोगों ने जताया रोष, पुलिस ने की समझाइश।जिसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मूर्ति खंडित का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से समझाइश कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................