राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव के लिए किया यज्ञ हवन

May 23, 2024 - 15:21
 0
राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव के लिए किया यज्ञ हवन

गुरला:-  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में संचालित हो रहे समाज सेवा शिविर में वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बालकों में राष्ट्रीय एकता, विश्व कल्याण, सामाजिक संस्कार, पर्यावरण संरक्षण सांप्रदायिक सौहार्द के भाव विकसित करने हेतु सामूहिक गायत्री यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।  भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री एवं उप प्राचार्य प्रेम शंकर जोशी ने यज्ञ हवन का महत्व समझाते हुए कहा कि यज्ञ से नकारात्मक शक्तियों से बचाव के साथ वातावरण में कीटाणुओं का नाश होता है, तथा मानव जीवन स्वस्थ सुखी बनता है। सभी को घर पर नित्य हवन करने का संकल्प लेना  चाहिए। जोशी ने व्याख्याता संजय शर्मा, भारती शर्मा शिविर प्रभारी कौशल्या राव व शिवरार्थियों से  गायत्री मंत्र की 24 आहुतियां महामृत्युंजय मंत्र की पांच आहुतियां एवं पूर्णाहुति दिलवाकर गायत्री यज्ञ उपासना विधि  से यज्ञ, हवन संपन्न करवाया। इस अवसर पर सुनील खोईवाल, व्यावसायिक प्रशिक्षक नंद कंवर राठौड़,रितु के साथ समाज सेवा शिविर के सभी संभागी उपस्थित थे।

  • बद्रीलाल माली 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................