जान बाजी लगाकर करते है जनता की सेवा, खाकी को मिलेगा पुलिस प्राइड अवार्ड दैनिक भास्कर व राजस्थान पुलिस का साझा प्रयास -पुलिस के सम्मान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम,

Jul 31, 2024 - 19:49
 0
जान बाजी लगाकर करते है जनता की सेवा, खाकी को मिलेगा पुलिस प्राइड अवार्ड दैनिक भास्कर व राजस्थान पुलिस का साझा प्रयास -पुलिस के सम्मान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम,

दौसा (अवधेश अवस्थी) कानून के रक्षक, आमजन की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले दौसा जिले के जाबांज पुलिसकर्मियों को दैनिक भास्कर की ओर से पुलिस प्राइड अवार्ड दिया जाएगा। आयोजन शहर की पंडित नवल किशोर शर्मा स्कूल में शीघ्र होगा। इस मौके पर पुलिस के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सम्मानित पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा, देशभक्ति धुन आकर्षण का केंद्र रहेगी। दैनिक भास्कर और राजस्थान पुलिस के साझा प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से पुलिस के सम्मान में  देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित द बोहराज ग्लोबल स्कूल महवा,मेहंदीपुर बालाजी मंडावर शाखाओ की बोहरा शिक्षा समिति अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा पुत्र स्वर्गीय विश्वंभर दयाल बोहरा निदेशक विनय बोहरा, सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, प्रिंसिपल ओपी राजेश सिंह पुनीत पांडेय, कॉर्डिनेटर श्वेता नेगी, विषय विभाग अध्यक्ष मोहन अवनीश गिरवर, मनोज पंडित नवल किशोर शर्मा स्कूल दौसा, इंडियन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन दौसा, रूपलक्ष्मी ज्वैलर्स दौसा, गिरिराज प्रसाद घुरैया फाउंडेशन दौसा, इटरनल हॉस्पिटल, राधिका ड्रेसेज दौसा, शिवाजी अादर्श सी. सै. स्कूल दौसा आदि की सहभागिता रहेगी। द बोहरा ग्लोबल स्कूल के निदेशक विनय बोहरा ने बताया कि पुलिस का सम्मान उनके हौसले को बढ़ाएगा। पंडित नवल किशोर शर्मा स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि ने कि पुलिसकर्मी अपनी जान की बाजी लगा करके आम जनता की सुरक्षा करते हैं उनका सम्मान गौरव की बात है। जिले की पुलिस ने ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनके लिए जनता आभारी है। जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के सिलेक्शन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिले के प्रत्येक थाने के अनुसार श्रेष्ठ पुलिस कर्मियों का चयन करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9414030866 एवं 9829212757 पर  संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................