बाल दिवस पर बोहराज के बच्चों ने मचाई धूम

Nov 14, 2022 - 23:33
 0
बाल दिवस पर बोहराज के बच्चों ने मचाई धूम

महुआ (दौसा,राजस्थान/ अवधेश अवस्थी) उपखंड मुख्यालय, बोहराज ग्लोबल स्कूल मे की सभी शाख़ो मे बालदिवस चाचा नेहरू की याद मे धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अलग अलग कक्षाओ के बच्चों ने जमकर मस्ती की, और अलग अलग गानों पर अपना नृत्य प्रतुत किया। बच्चों की प्रत्येक प्रस्तुति पर बाकी बच्चों ने उनका उत्साहवर्धन जारी रखा। 
विद्यालय के निदेशक विनय बोहरा और महवा प्रिंसिपल ओम नागर बालाजी प्रिंसिपल राजेश  मंडावर प्रिंसिपल पुनीत  ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें हमारे देश का भविष्य होते है, इसलिए आप खूब मन लगाकर पढ़िए और अपना जीवन गढ़ते हुए, देश के प्रति अपने कर्तव्य का विशुद्ध रूप से निर्वहन कीजिए। बच्चों को बाल दिवस पर अपना शुभाआशीष प्रदान किया, और कहा कि आप सभी हमारे देश के कर्णाधार हो, आप सभी को अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपने देश भारत को नए वर्ल्ड ऑर्डर में सभी देशों से अग्रणी रखना होगा। 
इस अवसर पर विद्यालय विभिन्न कक्षाओ के बीच खेल कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक एवम् अध्यापिकाएं मौजूद रहें। बच्चों को उनकी प्रस्तुति के आधार पर सर्टिफिकेट एवम् गिफ्ट प्रदान किए गए। अंत में बच्चों को टॉफ़ीज़, मिष्ठान और बिस्कुट्स वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है