दस लक्षण पर्व के समापन पर निकली जैन समाज की रथ शोभायात्रा

Sep 19, 2024 - 22:19
Sep 20, 2024 - 08:26
 0
दस लक्षण पर्व के समापन पर निकली जैन समाज की रथ शोभायात्रा
दस लक्षण पर्व के समापन पर निकली जैन समाज की रथ शोभायात्रा

कठूमर (अशोक भारद्वाज):- कठूमर जैन समाज ने दसलक्षण पर्व के समापन पर गुरुवार को कस्बे में श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली और वही बुधवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया की श्री पारस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर प्रातः काल में जिनेन्द्र भगवान का नित्य अभिषेक, शांतिधारा,आरती व पूजा-अर्चना की गई। और रथयात्रा गुरुवार को शाम को जैन और गुरुवार की शाम को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंडबाजों के साथ रथयात्रा आरंभ होकर मुख्य बाजार,अहिंसा सर्किल होते हुए प्रभु भक्ति में नाचते-गाते हुए व महिला श्रद्धालु डांडिया गरबा नृत्य करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई रथ शोभायात्रा जैन मंदिर पहुंची जहां जिनेन्द्र भगवान का कलशाभिषेक व आरती की गई। इस दौरान विजयपाल,बसंतराम जैन,स्वरूप चंद जैन, लोकेश जैन, अशोक जैन टिटपुरी सहित कांमा,नगर,डीग, बयाना आदि स्थानों से जैन श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अबकी बार करीब आठ लाख रुपए की लागत से निर्मित रथ शोभायात्रा में शामिल हुआ था। रथ की राशि एक जैन श्रद्धालु की ओर से अपनी बेटी के बिना दहेज के विवाह के बाद कठूमर जैन समाज को जैन मंदिर के लिए भेंट किया गया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान