पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की अमुल्य व मजबूत धरोहर
विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में पहला दौरा,कार्यकर्ताओ ने स्वागत में बिछाए पलक पावडे

सुमेरपुर- (23 फरवरी/ बरकत खान) रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निजी कार्यक्रम में सडक मार्ग से उदयपुर जाते समय मोटल मनवार पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिशुपालसिह निम्बाडा, भुराराम सीरवी,सुमेर सिह राजपुरोहित,करण सिह चाणौद, सुभाष मेवाड़ा व युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार के नेतृत्व में फूल-मालाओ व ढोल ताशे बजाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
मोटल मनवार पर करीबन पौने घंटे तक ठहरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ से रुबरु होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए मंत्र दिये। साथ ही सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो से आगामी दिनो में एकजुट होकर मोटल मनवार में कार्यशाला आयोजित करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता कमर कस ले तो आगामी पंचायती राज व नगरीय निकाय चुनावो में शानदार जीत हासिल कर सकते है। कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तम्भ है।जिसके सहारे पार्टी की नींव खडी है।
- जंवाई पुनभरर्ण योजना पर की विस्तार से वार्ता, बजट मे जंवाई पुनभरर्ण योजना को किया नजरअंदाज, किसानो में रोष
कांग्रेस प्रदेश महासचिव निम्बाडा ने जंवाई बांध पुनभरर्ण पर विस्तार से वार्ता कर जंवाई पुनभरर्ण योजना जो भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डालने से जंवाई कमांड के किसानो की उम्मीदो को झकझोर कर दिया है। निम्बाडा ने इस मुद्दे को विधानसभा में विपक्ष के नाते पुनः दबाव बनवाकर बजट आवंटन सहित अन्य कार्यो के क्रियान्वयन हेतू सरकार को घेरने की बात कही, जंवाई बांध पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा है यदि इसके पुनभरर्ण को मूर्त रूप मिल जाए तो यह किसी वरदान से कम नही होगा।इस पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने निम्बाडा को विस्तृत रिपोर्ट लेकर जयपुर आकर मिलने को कहा।
- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण सिह चाणौद ने संगठन की मजबूती एवं कांग्रेस के सच्चे सिपाही जो वर्षो से कांग्रेस के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले निष्ठावान लोगो को संगठन में जोडने के लिए बताया जिससे कांग्रेस का खोया जनाधार पुनजिर्वित हो उठेगा।
- कांग्रेस प्रदेश महासचिव भुराराम सीरवी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर पिछले एक साल से क्षेत्र में विकास की गति थमने सहित लचर कानून व लचर प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत करवाया।
- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनवार व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने पाली को पुनः संभाग बहाली मांग रखी।
प्रदेश महासचिव निम्बाडा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ जवाई बाँध की तस्वीर भेट की साथ कांग्रेस लोक सभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल को शाॅल ओढ़ाकर पूष्प भेट कर अभिनंदन किया। कांग्रेस नेता सुमेरसिह मनवार ने अपने मोटल में आगमन पर गुलदस्ता भेटकर साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया। साथ पाली के संभाग के दर्जे को समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा कर पाली को पुनः संभाग बहाल करने के लिए सरकार पर प्रेशर बनाने की बात कही
इस मौके पर पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष मेवाडा, विधानसभा युथ अध्यक्ष ललित परिहार,महेश परिहार, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल राजपुरोहित, मोती बाबा फालना गांव, संतोष सिंह सोलंकी, सुरेश रावल नोवी,पार्षद खुबचंद खत्री सुमेरपुर,पार्षद भंवर मीना तखतगढ,रामचंद्र जीनगर,शंकर माली दूजाना, खीमाराम खारवाल चाणौद,वायदा राम बसंत, पूर्व पार्षद महबूब खान, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पूनिया, चंपालाल तीरघर, रुपाराम मीणा, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष भावेश सेन, मांगीलाल बाबा का धनाराम माली, विनोद सिंह पराकिया, अमृतलाल माली, भंवरलाल माली,अमृत व्याश, पेमाराम सिंदरू, रुपाराम दुजाना, नेकाराम, भूराराम देवासी दुजाना, प्रदीप व्यास दुजाना, नेमाराम बलाना, मुकेश दहिया, भटाराम मेघवाल, सिकाराम मेगवाल, पकाराम मीणा, हेमाराम मीणा, बाबुलाल बसन्त, पेमाराम मेघवाल, सुखाराम दमामी, कानाराम सरगरा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






