राजपूत समाज जिला कार्यकारिणी ने माचाड़ी में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने का किया आह्वान
सकट (अलवर) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला अलवर के तत्वाधान में 25 जनवरी को माचाड़ी गांव के राउमावि के खेल मैदान में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजपूत समाज जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ने रविवार को सकट क्षेत्र के गांव सुरेर,मोतीवाड़ा, बीधोता, नारायणपुर व जोनेटा आदि गांवों में पहुंचकर राजपूत समाज के लोगों से जनसंपर्क किया और पंपले बांट कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह भीटोली, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह माधोगढ़, जिलासंरक्षक गोपाल सिंह माचाड़ी, बैरर सरपंच केंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, विधि सलाहकार भरत सिंह चौहान, विक्रम सिंह, तहसीलअध्यक्ष अमित सिंह, जय प्रताप सिंह राठौड़ जिला प्रभारी दौसा, कोटपूतली बहरोड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

