मिलकपुर मे खाना बनाते समय महिला झुलसी बचाने के प्रयास में पति भी झुलसा

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप भिवाड़ी के मिलकपुर में खाना बनाते समय एक महिला झुलूस गई उसको बचाने के चक्कर में उसका पति भी 10% झुलस गया जानकारी अनुसार महिला के प्रति मोनू ने बताया वह अंदर कमरे में लेट रहा था तभी उसकी पत्नी करीना चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी उसकी फ्रॉक में अचानक से आग लग गई उसके बाद उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया जिससे उसके हाथ भी जल गए महिला लगभग 40% झुलस गई महिला को भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया गंभीर अवस्था के चलते महिला को अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है और इसका इलाज चल रहा है जानकारी अनुसार महिला 7 माह की गर्भवती है। 108 के एंबुलेंस ड्राइवर विश्वेंद्र सिंह ने बताया रात को सूचना मिली थी की भिवाड़ी के अस्पताल में एक ऐसा मामला आया है और उसको अलवर रैफर किया गया है अब इनको अलवर लेकर आए हैं। फिलहाल दोनों पति-पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।






