जलदाय विभाग ने टाइल्स उखाड़ गड्ढे खोदे, मरम्मत कराए बिना छोड़ दिए

पाइपलाइन रिपेयर की थी, अब इनके कारण हादसे हो रहे

Jul 17, 2025 - 13:10
 0
जलदाय विभाग ने टाइल्स उखाड़ गड्ढे खोदे, मरम्मत कराए बिना छोड़ दिए

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जलदाय विभाग की लापरवाही से शहर की सड़कों पर खतरा मंडरा रहा है। तहसील व महिला पुलिस थाने के पास यादव कृषि केंद्र के बाहर मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था। जी एक्सप्रेस में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत तो कर दी, लेकिन सड़क पर खोदे गए गड्डे और उखड़ी टाइल्स को ऐसे ही छोड़ दिया। बरसात के मौसम में इन हालातों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर बने गड्डों और धंसी मिट्टी से राहगीरों को हर पल डर के साए में चलना पड़ रहा है। रूपाले कुएं से लेकर एसपी ऑफिस तक जलदाय विभाग ने पाइपलाइन दबाने के लिए कई जगह सड़क खोदी, लेकिन मरम्मत अधूरी छोड़ दी। कहीं मिट्टी 6 इंच तक भर गई है, तो कहीं सड़क एक फुट तक धंस चुकी है। किरवारी मोड़, यादव मोहल्ला मोड़ और शैलजा क्रशर समेत कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं। बारिश के बाद कई जगह गड्ढे खुले पड़े हैं। टाइल्स उखड़ चुकी हैं। आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि खेतों पर चारा-पानी के लिए जाते समय सड़क पर मुड़ते वक्त बहुत सावधानी रखनी पड़ती है। थोड़ी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जलदाय विभाग द्वारा अधूरी छोड़ी गई मरम्मत को तुरंत पूरा करवाया जाए। यह रास्ता किसानों और ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही का है। पशुधन और कृषि से जुड़े लोग इसी रास्ते से बाजार आते-जाते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................