अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन अब गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नाम से कहलाएगी

May 15, 2025 - 11:29
 0
अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन अब गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नाम से कहलाएगी

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का नाम बदल दिया है। गाड़ी संख्या 12413/12414 अजमेर-जम्मूतवी-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब 'गलताधाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस' के नाम से जाना जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। खैरथल से बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से जम्मू, दिल्ली और अजमेर जाते हैं। नाम परिवर्तन के बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग और अन्य स्थानों पर नए नाम का ही उल्लेख मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन का नाम प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गलताजी धाम के नाम पर रखा गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नाम परिवर्तन का असर ट्रेन की गति, ठहराव, समय-सारणी या कोच संरचना पर नहीं पड़ेगा। खैरथल स्टेशन पर ट्रेन पूर्ववत अपने निर्धारित समय पर ही पहुंचेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................