टैंट के गौदाम में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग, आग बुझाने आई तीन दमकल गाड़ियां

May 15, 2025 - 14:15
 0
टैंट के गौदाम में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग, आग बुझाने  आई तीन दमकल गाड़ियां

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा ) नारायणपुर कस्बे के अलवर बाईपास पर एक टैंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि आगे लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग का पता आसपास के लोगों को लगा तो टैंट मालिक को सूचना दी गई। सूचना के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की कोटपुतली, विराटनगर और बानसूर से तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और करीब तीन घण्टे में आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग से गोदाम में रखा हुआ पूरा टैंट का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार अलवर बाईपास पर राजेंद्र प्रसाद छीपी के टैंट हाउस का गोदाम बना हुआ है। जिसमें आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लगी। जब ग्रामीणों ने गोदाम से धुंआ की लपटे उठता देखा तो इसकी सूचना टैंट मालिक को दी गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के इलाको में अफरातफरी के माहौल हो गया। घटना की सूचना पर तीन दमकल मौके पर पहुंची तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टैंट मालिक ने बताया कि गोदाम में करीब अस्सी लाख  रूपये के लगभग का सामान भरा हुआ था जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था। आग के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि अलवर बाईपास पर एक टैंट के गोदाम में आग लग गई। उन्होंने बताया कि टैंट का गोदाम राजेंद्र छिपी का था।सूचना पर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................