नौगावा सीताराम मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन
नौगांवा (छगन चेतीवाल) नगरपालिका मे सीताराम मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित विकास शर्मा ने बताया की श्रीसीताराम मंदिर मे रामसीता एवं शिव परिवार मां दुर्गा की मूर्तियो का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को 251कलशो की भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। रविवार को प्रातः हवन यज्ञ किया गया। और विधिविधान से मंदिर मे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कई वर्षो पुराने इस मंदिर से नगरपालिका वासियों की आस्था जुडी है। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रामस्वरूप शर्मा, मयंक भारद्वाज, अनिल तिवाड़ी, ओमप्रकाश, राहुल, रामोतार शर्मा, अक्षय शर्मा, मोहित शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

