विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित ग्रामीण क्षेत्रों में बडे पोखर चिन्हित कर मॉडल के रूप में विकसित करें-जिला कलक्टर

Jun 13, 2025 - 11:28
 0
विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित ग्रामीण क्षेत्रों में बडे पोखर चिन्हित कर मॉडल के रूप में विकसित करें-जिला कलक्टर

भरतपुर, 13 जून  (कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय)  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं हरियालो राजस्थान,  ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
जिला कलक्टर ने ब्लॉक विकास अधिकारियों को आगामी हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत पौधारोपण करने के लिए शीघ्र ही स्थान चिन्हित कर गड्डे करने एवं वन विभाग से अपने ब्लॉकवार लक्षित पौधे प्राप्त करने संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अपने समीपवर्ती निर्धारित नर्सरियों से पौधे प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉर्टीकल्चर विभाग से समन्वय कर छायादार एवं फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत आगामी वर्षा ऋतु में अटल सेवा केंद्रों, खेल मैदान, चारागाह भूमि, स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों, नहरें, झील, बाँध, पोखर के किनारों पर वृक्षारोपण करने, तारबंदी, गड्ढे खोदने, मनरेगा मस्टरोल जारी करने लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवाचार हरी-भरी पोखर अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बडे पोखर चिन्हित कर उसके चारों ओर प्रातः भ्रमण हेतु ट्रेक बनवाने एवं किनारों पर पौधारोपण करने के साथ ही ओपन जिम सुविधा उपलब्ध कराकर एक मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत के ब्लॉकवार आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए, साथ ही आयोजित कार्यक्रमों व विकास कार्यों के वीडियो बनाकर प्रचार-प्रसार किया जाये। सभी संबंधित अधिकारी अपने विभागवार जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, तालाब, बावड़ी निर्माण, परंपरागत जलाशयों के पुनरूद्धार, वृक्षारोपण के लिए ग़ड्डे करने, पर्यावरण, शपथ, श्रमदान, जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के तहत खड़ीन, टांका और नाड़ी पोखर, मेडबंदी, जल संरचनाओं का संरक्षण करते हुए पुनरुद्धार कार्यों में प्रगति लायें, साथ ही विकास कार्यों में प्रगति करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के रास्तों में जल भराव समस्या का निस्तारण करने हेतु ग्राम पंचायतों में सोख्ता खड्डे बनवाये जायें। उन्होंने उच्चैन, बयाना, नदबई, वैर, भुसावर बीडीओ को स्वामित्व योजना में पट्टे वितरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में अर्जित प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्राम विकास अधिकारी एवं पटवारी के माध्यम से सत्यापित करवायें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक कोष से स्वीकृत कार्य पूरे हो चुके हैं, उनके उपयोगिता तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र भिजवाऐं। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत लंबित कार्यों को भी अविलंब पूरा कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत अधूरे आवासों को शीघ्र ही पूरा करवाने, नवीन पंचायत भवन, सामुदायिक सैनेट्री कॉम्पलेक्स, आंगनवाड़ी, सामुदायिक शौचालय आदि के शेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुये समय-समय पर फोटोग्राफ्स भिजवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत किये गये अवैध अतिक्रमणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण हटवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होेंने गोवर्धन प्राजेक्ट, डांग, पीएम आदर्श ग्राम योजना और सांसद, विधायक कोष से स्वीकृत कार्यों, सीएसआर, बजट घोषणा, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। 
16 जून से प्रारम्भ होगा अमृत सरोवर अभियान
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आगामी सोमवार से प्रारम्भ हो रहे अमृत सरोवर अभियान की पूर्ण तैयारियां रखें साथ ही सभी ब्लॉक विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारी अभियान को सफल बनाने के लिए टीमभावना से कार्य करें। इस अभियान के अन्तर्गत नये जल संरक्षण एवं कार्यों का शुभारम्भ, पूर्ण कार्यों का अवलोकन, पौधारोपण की तैयारी, तालाब, जोहड आदि की साफ-सफाई, मरम्मत, पंचायत पौधशाला पर विशेष कार्यक्रम, औरण का चिन्हिकरण, ग्राम के सभी जल स्रोतों की मैपिंग, सोख्ता खड्डा की साफ-सफाई, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन, कार्यालयों में स्वच्छता अभियान आदि कार्य किये जायेंगे। बैठक में एसीईओ विनय मित्र सहित समस्त बीडीओ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................