सिरोही क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए हम सब निरंतर प्रयासरत : राज्यमंत्री देवासी
सिरोही (रमेश सुथार)
राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में कराए गए डेढ वर्ष के विकास कार्यों का लेखा जोखा आमजन के समक्ष रखने के लिए सिरोही सर्किट हाउस में गुरुवार को पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी, भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ व पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली सहित भाजपाईयों ने विकास पुस्तक का विमोचन किया।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष मे सिरोही शिवगंज क्षेत्र सहित सिरोही जिले के विकास के लिए अथक प्रयास किए। विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत और राज्य सरकार के विशेष सहयोग से हमने इस दरम्यान विधानसभा क्षेत्र में करीबन 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत कराए जो पूर्ण/ प्रगतिरत है सड़क, पानी, बिजली से लेकर आधारभूत विकास के कार्यों सहित इस दौरान कृषि कॉलेज जैसी सौगात सिरोही को देने की कोशिश की जो सिरोहीवासी आजादी से इंतजार कर रहे थे।
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि इन कार्यों का ब्यौरा आमजन के सम्मुख रखते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है आगे भी हम सब मिलकर क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरोही की जनता ने जो स्नेह व आशीर्वाद दिया है उनके विश्वास पर खरा उतारूंगा और जनता के दुख सुख में साथ हूँ।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर ओटाराम देवासी को विधानसभा भेजा। जिस पर उन्होंने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया। डेढ़ वर्ष में किए गए विकास कार्यो की पुस्तक को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार समग्र विकास के लिए समर्पित है
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महिपाल चारण, मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी, ताराराम कुमावत, प्रताप परमार, हीरेंद्रपाल सिंह देवड़ा, अजीत सिंह रुखाड़ा, विक्रम माली, मोहनलाल पुरोहित, हरीश लोहार, जितेंद्र देवासी, कांतिलाल जणवा, अरविंदसिंह देवड़ा, अमराराम चौधरी, लक्ष्मण कोली, मनीष सिंघल, मुकेशसिंह डाभी, गणेश बंजारा, दशरथ सिंह सिसोदिया, बालकी देवी, खेताराम मालवीया, नारायणसिंह सहित कई भाजपाई मौजूद थे।


