अलवर में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jun 22, 2025 - 05:26
 0
अलवर में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

अलवर (अनिल गुप्ता) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर कॉलोनी में 38 वर्षीय युवक मनीष खंडेलवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने के एएसआई होशियार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक की पहचान मनीष खंडेलवाल पुत्र सीताराम खंडेलवाल, निवासी करधनी, जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक शराब का आदी था और करीब एक वर्ष से घर से लापता था। दो दिन पहले ही वह अपने एक दोस्त के पास कबीर कॉलोनी में रहने आया था। प्राथमिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और उसके करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................