सीआरपीएफ का सब-इंस्पेक्टर बलात्कार के मामले में गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Jun 22, 2025 - 07:44
 0
सीआरपीएफ का सब-इंस्पेक्टर बलात्कार के मामले में गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

अलवर (अनिल गुप्ता)  सीआरपीएफ में तैनात सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह मीणा को दुष्कर्म के आ एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस व न्यायालय से फरार चल रहा था। इस पर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। थाना सदर अलवर में मार्च माह में एक युवती ने प्रकरण दर्ज करवाया था की विजय सिंह मीणा पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा, उम्र 32 वर्ष, निवासी खोहरा मालवली, थाना लक्ष्मणगढ़, अलवर वह वर्तमान में अलवर की विश्वकर्मा कॉलोनी में रह रहा था
वहां पर उसने जान-पहचान  बढ़कर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने अलवर के  विभिन्न होटलों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए। मामले में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सामने आने पर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए गए, लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा।जांच में सामने आया कि आरोपी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सीआरपीएफ में ड्यूटी पर तैनात है।लेकिन वह वहां से भी गैरहाज़िर पाया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय द्वारा "फरार" घोषित करते हुए गिरफ्तारी वारंट  जारी किया गया। पुलिस की  निगरानी और दबिश के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................