ससुर को बहू ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, उपचार जारी
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप तिजारा थाना क्षेत्र के राईखेड़ा गांव में बीएसएफ के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल लाल सिंह जोगी ससुर पर उसकी बड़ी बहू ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह ने अपनी बहू लक्षिता से खाना मांगा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर लाल सिंह ने गाली-गलौज की, जिस पर बहू ने गुस्से में आकर उनके चेहरे पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।घटना में लाल सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें छोटी बहू और भतीजे ने तुरंत आग बुझाकर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है