अलवर में जहर खाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी विजेंद्र यादव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक निवासी पुलिस लाइन राजाजी का बास था। मृतक के भाई राकेश यादव ने बताया कि विजेन्द्र घर पर अकेला था उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि न तो कोई स्ट्रेचर उपलब्ध था और न ही कोई वार्ड बॉय मदद के लिए मौजूद था। परिजनों ने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। परिजनों को खुद ही सारी व्यवस्थाएं करनी पड़ीं। अस्पताल प्रशासन ने दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

