निशुल्क चिकित्सा शिविर में 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

Jun 22, 2025 - 14:25
 0
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मार्बल सिटी हॉस्पिटल, किशनगढ़ द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन शहर के जूसरी रोड़ पर स्थित राम रहीम मेडिकल स्टोर पर किया गया। जिसमें हृदय रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित मरीजों की जाँच कर परामर्श दिया गया। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज सोमानी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा डॉ. शिखा ठाकुर ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ प्राप्त किया। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए ईसीजी, ब्लड प्रेशर तथा ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई। शिविर के सहसंयोजक सद्दाम हुसैन ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से आमजन को समय-समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त होता है, जिससे वे समय रहते रोग की पहचान कर उपचार प्रारंभ कर पाते हैं। डॉ. नीरज सोमानी ने हृदय रोगों के लक्षण, सावधानियों और उपचार के बारे में मरीजों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डॉ. शिखा ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं को परामर्श देते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान खानपान, नियमित जांच तथा जीवनशैली संबंधी विशेष सलाह दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................